पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र से लगे एक गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद युवक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया फिजीशियन की देखरेख में युवक का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...