पिथौरागढ़, जुलाई 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के नाकोट क्षेत्र में बिच्छू ने एक किशोर को डंक मार दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को 13 वर्षीय रक्षित अपने कमरे में सोया था। इस दौरान अचानक एक बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गर्वित ने किशोर को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया आगामी 24 घंटों तक चिकित्सकों की देखरेख में किशोर का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...