पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। भारत-नेपाल सीमा से लगे कानड़ी गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। स्थानीय दिनेश आर्या ने कहा कि गुलदार घरों के आस-पास चहलकदमी कर रहा है। जिससे स्थानीय लोग बकरी चुगाने व घास काटने को जंगल जाने में डर रहे है। दिनेश ने कहा गुलदार पूर्व प्रधान तिलक राम की बकरी को भी अपना निवाला बना चुका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...