पिथौरागढ़, अगस्त 12 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने बुधवार को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कनालीछीना ब्लॉक के विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिक शिक्षकों के टीईटी प्रकरण को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और यूपी के तर्ज पर उत्तराखंड में भी आवश्यक शिथिलता प्रदान करने का अनुरोध किया। बताया कि मुख्यमंत्री ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश के शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेवारत शिक्षकों के लिए 40 प्रतिशत टीईटी अर्ह...