पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने देवलथल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दुकान संचालक भंडारीगांव निवासी संदीप बसेड़ा के पास से चार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...