पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ क्लब की ओर से ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं ने नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक, कविता, स्टोरीटेलिंग, स्टैंडअप कॉमेडी और स्वरचित रैप सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी। क्लब के सदस्यों ने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपनी बात कहने, अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक तरीके से संवाद करने के अवसर मिलने चाहिए। इस दौरान संतोष मेहता, धीरज खड़ायत, प्रियंका, पूजा, ज्योति, प्रेरणा, सूरज, नवल, महेंद्र, अमेंद्र, योगेंद्र, हर्षित, ललित भंडारी, प्रकाश बोरा, कविंद्र बिष्ट, विशाल ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...