पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में पांचवां मुकाबला ओएफसी थल और देवलथल बॉयज के बीच खेला गया। व्यापार मंडल की ओर से आयोजित चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में ओएफसी थल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवलथल बॉयज को 5-0 के बड़े अंतर से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। मध्यांतर तक ओएफसी थल की टीम 3-0 से आगे थी। पूरे मैच के दौरान थल की टीम का दबदबा कायम रहा। ओएफसी थल के सेंटर फॉरवर्ड हिमांशु ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल की हैट्रिक लगाई, जबकि लेफ्ट आउट सौरभ ने दो गोल कर विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को ध्वस्त कर दिया। देवलथल बॉयज की टीम कमजोर आक्रमण के कारण पूरे मैच में गोल करने में असफल रही। मैच में रेफरी की भूमिका प्रथम बिष्ट ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में सुमि...