पिथौरागढ़, अक्टूबर 17 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार को एसडीएम खुशबू पाण्डेय ने नगर के विभिन्न मोटर मार्गो पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थल-ओगला मोटर मार्ग, डीडीहाट-चौबाटी मोटर मार्ग, डीडीहाट-पमस्यारी मोटर मार्ग सहित अन्य मोटर मार्गो के मरम्मत कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया। एसडीएम पांडेय ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को सड़क सुधारीकरण के कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप व क्षतिग्रस्त हिस्सों का प्रभावी ढंग से सुधारीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां लोनिवि व पीए...