पिथौरागढ़, अक्टूबर 16 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से वाइब्रेंट विलेज कलिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के मार्गदर्शन में वाहिनी के जवानों ने ग्रामीणों को सोलर पैनल, सोलर लालटेन व सोलर टॉर्च वितरित किए। कहा इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को प्रकाश की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना तथा स्वच्छ व नवीकरणीय सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...