पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के एशियन स्कूल से पौधरोपण महा अभियान यात्रा का शुभारंभ हुआ। डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद महामंडलेश्वर के मार्गदर्शन में यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूल के एनसीसी छात्रों व सत्कर्मा मिशन के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में आरएसएस के विभाग प्रचारक वतन, जिला प्रचारक ऋषभ, नगर खण्ड प्रचारक यशपाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बताया आगामी 29 जुलाई तक आयोजित यात्रा के दौरान डीडीहाट, बेरीनाग, चौकोड़ी, अंडेश्वर महादेव, कोटगाड़ी माई, धारचूला व मुनस्यारी के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपकर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है।

हिंदी हिन्...