पिथौरागढ़, नवम्बर 2 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट की बारहवीं की छात्रा राशि ने राज्य स्तरीय एथलेटिक फील्ड इवेंट शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीता है। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता बीते दिनों रुद्रपुर में आयोजित हुई। गोला फेंक में राशि ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। पदक जीतने पर प्रधानाचार्य अंजना दास, व्यायाम शिक्षिका शालिनी रुचिता मसीह सहित अन्य शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...