Pithoragarh News: एलटी शिक्षकों ने विधायक को दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 2 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। 2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को टीईटी-2 की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग उठाई है। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल संयुक्त मंत्री कपिल पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा को ज्ञापन दिया। उन्होंने 2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को टीईटी -2 की अनिवार्यता से छूट देने, वरिष्ठता, पदोन्नति व अन्य सेवा-हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। विधायक फकीर ने नैतिक समर्थन देते हुए शासन स्तर पर आवश्यक सहयोग और प्रभावी पैरवी का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेंद्र सिंह रौतेला,राजकुमार रावत,इंदुल कुमार कोहली,अशोक पंत शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.