Pithoragarh News: एलएसएम कैंपस में संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ
पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। एलएसएम कैंपस में जनपद स्तरीय कनिष्ठ वर्ग संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुधवार को दायित्वधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, निदेशक डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हिमांशु नौगाई, बिण के खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकोच्चारण, भाषण, समूह गान, समूह नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. विभा राघव, डॉ. रघुनाथ भट्ट, तयन कुमार द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.