पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर की प्राध्यापक डॉ. प्रीती पंत को विज्ञान संकायाध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया गया है। सोमवार को परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. पंत के नेतृत्व में विज्ञान संकाय शिक्षा, शोध, नवाचार और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर परिसर में विज्ञान वर्ग के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...