पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुंगाछीना, देवलथल व मेलपानी में चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने, बिना हेलमेट व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, दुपहिया में तीन सवारी बैठने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। टीम में अपर उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा, अपर उप निरीक्षक दीपक लेखक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...