Pithoragarh News: एनएच किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की मांग
पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। भदेलबाड़ा के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण को हटाने और अधूरी सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बच्चों के लिए पार्क बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को भदेलबाड़ा के पार्षद कमलेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि नगर के एफसीआई ऐंचोली से कुमौड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। वार्ड में लगभग 100 वर्ष पुराना शिव मंदिर भी स्थित है। राजस्व विभाग छह माह पूर्व मंदिर क्षेत्र का सीमांकन कर अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंप चुका है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी भूमि पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्राधिकरण की ओर से अब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.