Pithoragarh News: एनआईटी एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार किया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी संजय प्रकाश को गिरफ्तार किया। एसआई जोशी ने बताया कि संबंधित के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन है। बार-बार समन भेजने के बाद भी पेश न होने पर वारंट जारी हुआ। इधर प्रभारी निरीक्षक यातायात मो. यूनुस के नेतृत्व में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक संजय प्रकाश को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.