Pithoragarh News: उषा बनी यूकेडी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष
पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उषा बिष्ट को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, गीता, नैना बिष्ट, कौस्तुव उप्रेती, दिलीप धामी, प्रेम सिंह बोरा, भवान बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.