पिथौरागढ़, सितम्बर 16 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पाखूं क्षेत्र के कोटगाड़ी मंदिर के पास बरसाती नाले के एकाएक जलस्तर बढ़ने से एक कार ताश के पत्तों की तरह बहने लगी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। करीब 20 मीटर तक पानी के तेज बहाव में कार बहती रही। गनीमत रही कि कार किसी तरह किनारे पर अटक गई और स्थानीय लोगों ने चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। बुधवार को पांखूं निवासी उमेश जोशी ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे के आसपास हुई। वह अपने वाहन से तीन अन्य लोगों के साथ घर की ओर लौट रहे थे। लछिमा मार्ग पर कोटगाड़ी मंदिर के ठीक बगल में स्थित नदी का जलस्तर बरसात के कारण अचानक बढ़ गया। जैसे ही वाहन नदी पार करने लगा, पानी के प्रचंड वेग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और पलक झपकते ही कार अनियंत्रित होकर बहने लगी。

ग्रामीण लगातार उठा...