पिथौरागढ़, नवम्बर 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़।जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, धारचूला, कनालीछीना, झूलाघाट, थल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की धूम रही। मंगलवार सुबह से ही लोग पूजा की तैयारियों में जुटे रहे, जिसको लेकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने फूलों की माला तैयार कर गोमाता को पहनाई। वहीं महिलाओं ने उन्हें टीका लगाकर च्यूड़े से गोमाता का सिर पूजन किया और उनकी आरती उतारी। उन्हें विभिन्न पकवान खिलाकर उनकी विधि-विधान से पूजा अर्चन कर सुख-समृद्धि व शुखहाली का आशीर्वाद मांगा। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन इंद्रदेव के क्रोध से लोगों की रक्षा करने के लिए अपनी तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में गोवर्धन पर्व...