Pithoragarh News: आशीष का कोटगढ़ी पहुंचने पर स्वागत हुआ
पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। कोटगढ़ी निवासी आशीष उपाध्याय के गांव पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश आर्या के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने आशीष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने नीट परीक्षा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। बताया उनके पिता शंकर दत्त उपाध्याय निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। वही माता गीता उपाध्याय गृहिणी हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन बृजवाल, जीवन पाठक, पूर्व अध्यापक भुवन पाठक, पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह महरा, ग्राम प्रधान सोनू वर्मा, भाष्कर उपाध्याय, गोविन्द उपाध्याय, कविन्द्र उपाध्याय, नारायण जोशी, राकेश लोहनी, हीरा बल्लभ जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.