पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। धारचूला में जय मानसरोवर स्वायत्त सहकारिता समिति व संजीवनी ट्रेडर्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। समिति की अध्यक्ष अरुणा चंद ने बताया कि इस दौरान आमजन के गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने, घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। यहां सचिव दीप्ति पाठक, सदस्य जानकी थापा, जानकी देवी, माया थापा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...