Pithoragarh News: आध्यात्मिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर के तपेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से इसका आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नगर होते हुए प्रसिद्ध बेरीनाग मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। आध्यात्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में डॉ. अमरनाथ सारस्वत, डॉ. शशिकांत भट्ट ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.