Pithoragarh News: आधुनिक पुस्तकालय खोलने की मांग
पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया ने बास्ते क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने की मांग की है। रविवार को भावना ने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र बास्ते के अंतर्गत बास्ते, जाख और भुरमुनी तीन न्याय पंचायतें आती हैं। इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व रोजगार संबंधी तैयारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय और अध्ययन केंद्रों की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से आधुनिक पुस्तकालय सह-अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.