पिथौरागढ़, अक्टूबर 22 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के आंबेडकर वाचनालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को दिवंगत गोविंद सिंह बिष्ट के परिजनों ने वाचनालय पहुंचकर पुस्तकें भेंट कीं। बजेटी निवासी गोविंद सिंह बिष्ट को बीते दिनों तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 29 सितंबर को गोविंद का निधन हो गया। गोविंद के परिजनों ने उनकी स्मृति में आंबेडकर वाचनालय को पुस्तकें सौंपीं। सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह सेठी ने बताया कि इन पुस्तकों से बीएससी, एमएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मदद मिलेगी। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, सुखविंदर चौधरी, अशोक कुमार, केशव कार्क...