Pithoragarh News: आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गोद भराई हुई
पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गर्भवती महिला की गोद भराई हुई। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा खत्री के नेतृत्व में विधिवत राजनंदनी पत्नी सागर कुमार की गोद भराई की गई। इस दौरान नीमा ने गर्भवती को गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियां, पोष्टिक आहार आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाल विकास की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में सहायिका कंचना पाटनी, सविता, मीनू, अंशु, रेनू, आशा, लक्ष्मी, आरोही, छवि, पीहू, पल्लवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.