Pithoragarh News: अस्कोट विकास संघर्ष समिति ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में दिया धरना
पिथौरागढ़, नवम्बर 11 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। अस्कोट विकास संघर्ष समिति ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से 13 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई। लोगों ने मल्लिकार्जुन मंदिर के सौंदर्यीकरण, मोटर मार्ग निर्माण, अस्कोट को नगर पंचायत का दर्जा देने, जिला अस्पताल की स्थापना, एपीएचसी का उच्चीकरण तथा स्वास्थ्य विभाग की खाली पड़ी भूमि पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगें प्रमुखता से उठाई।वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास और स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन मांगों का पूरा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जनहित की मांगों पर गंभीरता से विचार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.