Pithoragarh News: अस्कोट में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूलूस निकाला
पिथौरागढ़, नवम्बर 7 -- Pithoragarh News: अस्कोट। अस्कोट विकास संघर्ष समिति ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूलूस निकाला। शनिवार को समिति के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ बस स्टेशन होते हुए रामलीला मैदान तक जुलूस निकाला। बाद में यहां धरने में बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मल्लिकार्जुन मंदिर सौन्दर्यीकरण, मोटर रोड निर्माण, अस्कोट को नगर पंचायत बनाने, जिला अस्पताल, एपीएचसी का उच्चीकरण, स्वास्थ्य विभाग की खाली जमीन में प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना समेत विभिन्न मांग उठाई। यहां तरुण पाल, विक्रम सिंह पाल, हरीश पन्त, कर्नल पाल, कमला पाल, कमल, नयन, वर्षा पाल, तेज सिंह बिष्ट, आनंद कुमार, वीर जंग पाल, उमेश पुजारी, सोनू अधिकारी, पुष्कर धामी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.