पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरीनाग पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दिनेश कुमार क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए मिला। इधर बेरीनाग पुलिस को पुष्कर सिंह नगरकोटी क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...