Pithoragarh News: अवैध शराब बेचने पर दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़, सितम्बर 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ व धारचूला पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडाक छेड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को भूरमुनि निवासी विनोद सिंह के पास से अवैध शराब बरामद हुई। इधर धारचूला पुलिस ने धारचूला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को होटल संचालक जुम्मा निवासी गजेंद्र सिंह रौतेला अपने होटल में शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: अवैध शराब बेचने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.