Pithoragarh News: अवैध शराब बेचने पर तीन लोगो को पकड़ा
पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने होटल व ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने पर तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ पुलिस ने छानापाण्डे-दिग्तोली सड़क में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मोनेलाल शाह के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इधर जौलजीबी पुलिस ने होटल में अवैध शराब बेचने व परोसने पर होटल संचालिका विमला देवी को गिरफ्तार किया। वही नाचनी पुलिस ने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप पर ढाबा संचालक चंचल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.