Pithoragarh News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
पिथौरागढ़, नवम्बर 17 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छड़नदेव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जहां पुलिस को मटक्वाली निवासी दुकान संचालक दिनेश सिंह के पास से 23 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.