पिथौरागढ़, अक्टूबर 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को मनोज सिंह गोबाड़ी के पास से 73 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...