Pithoragarh News: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़, अगस्त 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही वारंटी को दबोचा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक का वाहन भी सीज किया है। धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हॉट क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में चेकिंग की। इस दौरान राजेश वर्मा उर्फ राजू के कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी पवन चंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,पवन के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत न्यायालय में वाद विचाराधीन है। बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.