पिथौरागढ़, नवम्बर 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर वाहन को सीज किया है। थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक डंपर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन चालक खनन से संबधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...