Pithoragarh News: अल्ट्रा मैराथन 2.0: 15000 फीट पर दौड़े धावक
पिथौरागढ़, अक्टूबर 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सीमांत में दूसरी बार 15 हजार फीट पर आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का विधिवत आगाज हुआ। शनिवार सुबह धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिंगकोंग में देश के विभिन्न राज्यों के धावक 70 किमी लंबी मैराथन पर रवाना हुए। अल्ट्रा मैराथन को लेकर धावकों में गजब का उत्साह है।करीब150 के आसपास धावक 70 किमी लंबी अल्ट्रा मैराथन में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इधर उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस कार्यक्रम से रौनक है। होमस्टे लगभग पैक हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सीमांत को न सिर्फ देश दुनिया में नई पहचान दे रहा है, बल्कि आर्थिकी भी मजबूत कर रहा है। लोगों ने जड़ी बूटी, व्यंजन के स्टाल भी लगाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.