Pithoragarh News: अरुण पाल के निधन से क्षेत्र में शोक
पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी अस्कोट निवासी बीर जंग पाल के इकलौते पुत्र अरुण पाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अरुण हरियाणा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। एक सप्ताह पूर्व भिवाड़ी स्थित अपने आवास पर पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रोहतक स्थित पीजीआई में उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अरुण के निधन पर देवल के ग्राम प्रधान कैलाश पाल, राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह रावत, गौरव लुंठी, महेश पाल, तनुज पाल सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.