Pithoragarh News: अनुवाल समुदाय की अक्तूबर में होगी वार्षिक आम सभा
पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। अनुवाल समुदाय की वार्षिक आम सभा (एजीएम) आगामी अक्तूबर माह में होगी। सोमवार को एजीएम की तैयारी को लेकर मदकोट में बैठक हुई। इस दौरान तैयारियों के साथ ही समुदाय के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कृति व भविष्य की विभिन्न योजनाओं एवं उद्देश्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समुदाय को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में मुनस्यारी इकाई के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में अनुवाल समुदाय के सदस्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.