नई दिल्ली, मार्च 4 -- दिल्ली की रहने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) जारी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन दिल्ली की 3897 महिलाओं ने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने के तय केंद्रों पर जाकर अपने पिंक कार्ड बनवाए। डीटीसी का कहना है कि पात्र महिलाएं अपने स्मार्ट कार्ड को यात्रा के लिए किसी अन्य को न दें। इसके साथ ही 90 लोगों ने ब्लू कार्ड भी बनवाए हैं।कार्यालयों में भी बनाए गए हैं केंद्र दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारी ने बताया कि इन कार्ड को जारी करने के लिए दिल्ली में डीटीसी के 28 पास अनुभाग केंद्रों के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के 22 कार्यालयों में भी केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह...