पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में आवंटित 97 इंटर्न चिकित्सकों में से 90 ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शेष सात इंटर्न अब तक कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी इंटर्न को विभागवार प्रशिक्षण और ड्यूटी पर लगाया है, जबकि गैरहाजिर इंटर्न के आने का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में इंटर्न चिकित्सकों के आने से ओपीडी, वार्ड और आपातकालीन सेवाओं में वरिष्ठ चिकित्सकों को सहयोग मिलेगा। इंटर्न मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी समेत विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे मरीजों को भी उपचार संबंधी प्रक्रियाओं में अतिरिक्त सहायता मिलेगी।प्राचार्य डा संगीता अनेजा ने बताया कि...