पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बिलसंडा। ब्लाक परिसर में रविवार को विधायक विवेक वर्मा ने बिलसंडा बीसलपुर क्षेत्र के 565 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, बैटरी चलित रिक्शा, बैशाखी, केलीपर समेत जरूरत के उपकरण वितरित किये। माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा, दिव्यांग भाई बहनों के प्रति सरकार संवेदनशील है। उनके प्रति हर किसी को सहानुभूति और प्यार होना चाहिए। कहा, दिव्यांगता को अब कोई अभिशाप न समझें। विज्ञान ने तरक्की के जरिये दिव्यांगजनों के भविष्य के नए रास्ते तय किये हैं। सरकार उनको आसान रोजगार से लेकर हर मदद कर रही है। एलमीको कानपुर से आये शिवकांत ने बताया कि बीसलपुर बिलसंडा के दिव्यांगजनों के उपकरण पिछले दिनों बिलसंडा ब्लाक में तीन ट्रकों के जरिये पहुंचे थे। बीडीओ अमित शुक्ला ने बताया कि दिव्यांगजनों को उपकरण तो वितरित किये ही गए हैं...