पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर Pilibhit News: पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से पूरनपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया। इसमें 16 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 54 छात्राओं की जांच की गई, जिनमें पांच में एनीमिया की पुष्टि हुई। शिविर में छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण और खून की कमी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और युवतियों को उचित पोषण के प्रति जागरूक करना है। समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और हीमोग्लोबिन की जांच से एनीमिया की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सकता है। छात्राओं को...