Pilibhit News: 51 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर लिया गंगाजल
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: गजरौला। ग्राम पिपरिया भजा में सावन महापर्व के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 51 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर धार्मिक गीतों और जयकारों के बीच शामिल हुईं। कलश यात्रा गांव महिलाएं कलश रखकर भवसागर नदी पहुंची और वहां से गंगाजल लेकर श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए जाएंगे। गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज से प्रारंभ हुई है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भगवान की विभिन्न लीलाओं और भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में पहले से ही तैयारियां की गई थीं। धार्मिक आयोजन के चलते पूरे गांव का माहौल भक्तिमय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.