पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शारदा नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा नदी तेजी से कटान भी करने रही है। इसको लेकर ग्रामीण भयभीत है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर काटन रोकने के स्थाई उपाय और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Basti News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, तटबंध विहीन गांवों में कटान तेजकटान की समस्या तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि शारदा नदी गांव के पास दोनों किनारो पर तेजी से भू कटान कर रही है। नदी के उस पर गांव हजारा के राजेंद्र कुमार, राकेश यादव, शंकर लाल, गुरबचन सिंह, बलकार सिंह, बूटा सिंह, गुरदीप सिंह और भजन सिंह की लगभग 50 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। इसके अलावा नदी के इस पर गांव चंदिय...