Pilibhit News: 47 किमी. में 30 हजार पौधे रोपने को बनेगी मानव शृंखला
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माधोटांडा में गोमती उदगम स्थल से नदी के 47 किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण करने को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें तीस हजार पौधे रोपे जाने की योजना तैयार की गई है। ताकि नदी तट के आसपास हरियाली का दायरा और अधिक मजबूत किया जा सके। गोमती नदी के आसपास कुल 16 ग्राम पंचायत के घाटों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमं अलग अलग किस्म वाली प्रजातियों वाली पौधों को रोपा जाएगा। इसमें आम, जामुन, पाकड़, बरगद समेत कई किस्म के प्रजाति के पौधों को नदी के दोनों ही साइड पर रोपने से पहले मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसी क्रम में वन एवं वन्यजीव प्रभाग व मनरेगा के अंतर्गत संयुक्त प्रयास रंग लाएंगे। इस मौके पर गोमती भक्त और आसपास के क्षेत्रीय उत्साही लोग भी पौधरोपण कर इस अनूठे महायज्ञ को यादगार बनाएंगे। यह भी पढ़ें- मनरेगा की अमृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.