पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पौधारोपण महायज्ञ के अंतर्गत जिले को मिले 40 लाख पौधे रोकने के लक्ष्य के क्रम में रविवार को महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू हो गया। गोमती गुरुद्वारे पर सबसे पहले बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद और जिलाधिकारी गुस्नेंद्र सिंह की मौजूदगी में पौधे रोपने का क्रम शुरू किया गया। पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर स्थित गोमती गुरुद्वारे में नेकी की दीवार संगठन के गुरमेल सिंह के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक और सेवादारों ने उत्साह भरे माहौल में पौधारोपण किया। जिले में वन एवं वन्य जीव प्रभाग समेत विकास भवन और तमाम अन्य जिला कार्यालय के अधिकारियों की निगरानी में पौधारोपण से संबंधित महायज्ञ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से सूबे में 33 करोड़ पौधरोपण पवित्र त्रिवेणी लगा शुभारंभ करेंगे सीएम योगी इस बार 20 फीसद से ज्यादा फलदार पौ...