Pilibhit News: 278 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज, विधानसभावार आयोजन की तिथियां तय
पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: गरीब परिवार की बेटियों की शादी धूमधाम से कराने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोहों के आयोजन की शुरुआत रविवार से रही है। नवरात्र के पहले ही दिन गोला व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजन होंगे। यहां 278 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। सामूहिक विवाह समारोहों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 अक्तूबर को गोला के स्व. राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम गोला में 193 जोड़ों का वहीं श्रीनगर विधानसभा के आसिता मैरिज लॉन फूलबेहड़ रोड सांडा में 85 जोड़ों का विवाह होगा। जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि गोला में 193 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें गोला ब्लाक क्षेत्र, नगर क्षेत्र व बिजुआ और भीरा के जोड़े शामिल होंगे। यहां तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। वहीं श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.