पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रविवार को ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र अशोक कॉलोनी में पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें 25 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रीमा दीदी एवं सहयोगी बहनों ने स्वयं रक्तदान कर किया। इसके बाद संस्था से जुड़े अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का आयोजन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से डॉ. परीक्षित सिंह और डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में हुआ।रक्त केंद्र की टीम में टेक्नीशियन दिग्विजय, कपिल और अमित कुमार, काउंसलर अमरीन तथा वार्ड ब्वाय जाकिर और अंशुल ने सहयोग किया। यह भी पढ़े...