पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में बरामदगी कर ली। पुलिस ने दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर निवासी दुर्विजय उर्फ कपिल को भी गिरफ्तार किया है। मामले में एक इको कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को पीड़िता के परिजन ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर बयान दर्ज किए और दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई। आरोपी की तलाश में जुटी दियोरिया कलां पुलिस ने 20 अक्टूबर को बीसलपुर के ईदगाह चौराहे से कपिल को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: आठ माह से लापता नाबालिग भिवाड़ी से बरामद, आरोपी गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी वाली टीम मे...