Pilibhit News: 20 साल बाद बदली शिव नगर कॉलोनी की तस्वीर,गांधी स्टेडियम में भी बनी नई सड़क
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने वार्ड संख्या एक स्थित शिव नगर कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क और गांधी स्टेडियम में मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें आमजन के लिए समर्पित किया।लोकार्पण के दौरान डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शिव नगर कॉलोनी की सड़क करीब 20 वर्षों से जर्जर थी। बरसात के दौरान जलभराव और उखड़ी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी। उन्होंने बताया कि गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले मार्ग फिसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.